अंतर्राष्ट्रीय

IAEA ने कहा – बारह दिन के इस्राइल-ईरान युद्ध के बाद खाड़ी क्षेत्र में विकिरण का स्‍तर सामान्‍य है

अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा है कि इस्राइल और ईरान के बीच 12 दिनों के संघर्ष के बाद खाड़ी क्षेत्र में विकिरण का स्तर सामान्य बना हुआ है। संघर्ष में ईरान के कई परमाणु संयंत्रों को अत्‍यधिक नुकसान पहुंचा है। राफेल मारियानो ग्रॉसी ने बताया कि एजेंसी को अंतर्राष्ट्रीय विकिरण निगरानी प्रणाली के क्षेत्रीय डेटा की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। उनका कहना है कि 48 देशों के इस नेटवर्क ने किसी भी क्षतिग्रस्त परमाणु ऊर्जा रिएक्टर से महत्वपूर्ण रेडियोधर्मी उत्सर्जन का पता लगाया होगा। राफेल मारियानो ग्रॉसी ने व्यापक सुरक्षा समझौते के तहत अंतर्राष्‍ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के निरीक्षकों को ईरान में अपनी सत्यापन गतिविधियों को जारी रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Editor

Recent Posts

भारत 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत 16 से 20 फरवरी, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई…

12 घंटे ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

15 घंटे ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

15 घंटे ago

NHRC ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की कथित मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…

15 घंटे ago

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…

18 घंटे ago