मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक देश के उत्तर-पश्चिम, पूर्व, मध्य और दक्षिण क्षेत्र में तेज तथा धूल भरी हवाएं चलने और बिजली गरजने के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि इस स्थिति के कारण देश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलनी कम हो गई है और अगले तीन दिन तक ऐसे ही हालात बने रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने कल तक उत्तराखंड में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना व्यक्त की है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले तीन दिन तक 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। विभाग ने कहा है कि मंगलवार तक मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा में ओलावृष्टि की संभावना है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।…
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत ने वर्ष 2025-26 में 37…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…
भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…