मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक अरुणाचल प्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मूसलाधार बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार इस सप्ताह लक्षद्वीप, कर्नाटक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।
इस बीच, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नदियों के किनारे, निचले इलाकों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है। इस बीच, केन्द्रीय जल आयोग ने कोट्टायम जिले में मणिमाला नदी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारत के मीडिया, प्रसारण और डिजिटल क्षेत्र…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के लिए 15 किलोमीटर लंबे चार…
लोकसभा ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय…
इस्राएल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं ईरान ने पश्चिम एशिया में अहम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लोकसभा को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इससे भारत…
आज विश्व मौसम दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है आज का…