भारत

केरल में मौसम विभाग ने तेज वर्षा और भूस्‍खलन के कारण पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया

केरल में मौसम विभाग ने तेज वर्षा और भूस्‍खलन के कारण पांच जिलों-मलाप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया है। चार अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्र हाई अलर्ट पर हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की आशंका है। लोगों को जल निकायों और तटीय क्षेत्रों से बचने की भी सलाह दी गई है। मछली पकड़ने और समुद्र तट की सैर जैसी गतिविधियों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भूस्खलन संभावित और निचले इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। सभी जिलों और तालुका में नियंत्रण कक्ष कार्यरत हैं।

मूसलाधार वर्षा के कारण सबरीमाला पारंपरिक वन मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago