मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के कुछ इलाकों में आज गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है। लद्दाख, गिलगिट-बाल्टीस्तान-मुजफ्फराबाद, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुददुचेरी और कराईकल में भी हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। अगले दो दिन में अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया है कि अगले तीन दिनों में तमिलनाडु, पुदुचेरी, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और यनम के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
विभाग ने अगले दो दिनों में देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान व्यक्त किया है। इसके बाद तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं, शनिवार और रविवार को ओडिशा में लू की आशंका है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…