भारत

मौसम विभाग ने आज दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरी गुजरात और दक्षिणी राजस्थान के कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।

विभाग ने कल तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

इस बीच, मौसम विभाग ने इस महीने की 30 तारीख तक गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र के तटों और पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर में समुद्र की स्थिति खराब होने का अनुमान लगाया है, मछुआरों को इस दौरान समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गयी है।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

50 मिनट ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

3 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

4 घंटे ago