भारत

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक विदर्भ और अगले चार दिन तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्‍सों में तेज़ वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

अगले सात दिन तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। असम और मेघालय में भी कल से शुक्रवार तक और बिहार में बुधवार तक तेज़ वर्षा हो सकती है।

मराठवाड़ा में अगले दो दिन तक और मध्य महाराष्ट्र, कोंकण तथा गोवा के कई इलाक़ों में मंगलवार से शुक्रवार के बीच मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कल, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मंगलवार तक और तेलंगाना में अगले तीन दिन तक मध्‍यम वर्षा हो सकती है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 घंटे ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते के हस्ताक्षर को आज चार वर्ष पूरे

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते के हस्ताक्षर को आज चार वर्ष पूरे हो गए…

2 घंटे ago

UIDAI ने मैपल्स ऐप में अधिकृत आधार केंद्र प्रदर्शित करने के लिए मैपमाईइंडिया के साथ साझेदारी की

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आईडीएआई) ने मैपमाईइंडिया के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत…

2 घंटे ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंचा, जो अब तक का सर्वोच्‍च स्‍तर है

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…

6 घंटे ago