भारत

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल और लद्दाख में अगले दो से तीन दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार कल उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं आने वाले दिनों में गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है। जबकि अगले तीन से चार दिनों के बीच मध्य भारत में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस और पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

8 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

10 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

11 घंटे ago