मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन के दौरान देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में मध्यम से तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। 17 मई तक पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीपों में हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है।
विभाग ने आज अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र और सिक्किम में भी बारिश होने की संभावना है।
विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू चलने की संभावना है। गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश में आज और बिहार तथा उडीसा में कल उमस भरी गर्मी रहने की संभावना है।
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन के समय आज तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल 1 के बे-संख्या 106 के पास…
आईपीएल क्रिकेट में, आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।…
इस्राएल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम कल रात से लागू हो गया।…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,…