मौसम

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में आज भीषण गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में आज भीषण गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। राजस्‍थान और मध्यप्रदेश में भी इस महीने की नौ तारीख तक भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वोत्तर भारत में कल तक भारी वर्षा तथा गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले छह दिनों तक हल्की वर्षा और बिजली गिरने तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। महाराष्ट्र, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और ओडिशा में भी इस महीने की नौ तारीख तक इसी तरह का मौसम रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमोत्‍तर और मध्‍य भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। शेष देश में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

46 सेकंड ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

4 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने समर्पण किया

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों…

8 मिनट ago

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज नरसंहार दिवस

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज…

11 मिनट ago

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्री योजना का प्रस्‍ताव भेजा, ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्‍म करने के…

14 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक संकट के बीच कृषि क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक…

17 मिनट ago