मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक पश्चिम बंगाल में हिमालय से लगे क्षेत्रों, देश के पूर्वोत्तर भागों तथा सिक्किम में बहुत तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मेघालय और असम में भी 18 जून तक वर्षा होने की संभावना है। अगले चार दिन तक देश के उत्तरी भागों में भीषण गर्मी बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, बिहार, पंजाब, उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में कल कुछ स्थानों में प्रचंड गर्मी रही। उत्तरी राजस्थान, उत्तराखंड और छतीसगढ में कुछ स्थानों तथा हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भीषण गर्मी जारी है। वहीं दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाये रहने और तेज हवा चलने का अनुमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान आज 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…