भारत

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर भाग में 2-3 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर भाग में अगले दो से तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग ने कहा कि ऐसी ही स्थिति कल तक हिमालय की तराई वाले पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और शनिवार तक असम, मेघालय, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में बनी रहेगी।

गोवा, महाराष्ट्र के मध्य भाग, कर्नाटक, गुजरात और केरल में अगले चार दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान है। उत्तर भारत में मध्य प्रदेश, उत्तरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, हरियाणा और पंजाब में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है।

वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह झारखण्ड, लक्षदीप, दिल्ली और राजस्थान में अगले चार दिनों तक बिजली गरजने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

25 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

51 मिनट ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

53 मिनट ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

13 घंटे ago