भारत

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए देश के दक्षिणी हिस्‍सों में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए देश के दक्षिणी हिस्‍सों में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया। इस महीने की 18 तारीख तक केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और रायालसीमा में बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। विभाग ने अगले छह दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी भारत में भी तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

अगले तीन से चार दिनों के दौरान हरियाणा, राजस्‍थान और पूर्वोत्‍तर भारत में मूसलाधार बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है। इस सप्‍ताह के दौरान मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ, गोआ, गुजरात, मध्‍य महाराष्‍ट्र, जम्‍मू कश्‍मीर, हरियाणा और दिल्‍ली में हल्‍की से मध्‍यम वर्षा होने के भी आसार है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ओडिसा और इस महीने की 19 तारीख तक अरूणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Editor

Recent Posts

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंचा, जो अब तक का सर्वोच्‍च स्‍तर है

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…

1 घंटा ago

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए, सरकार ने महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क माफ करने का निर्णय लिया

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।…

2 घंटे ago

जनगणना-2027: विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले स्व-गणना कर राष्ट्र की अगुआई की

विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा, देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…

4 घंटे ago