अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश में चक्रवात रेमाल को देखते हुए लगभग आठ लाख लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया

बांग्लादेश में चक्रवात रेमाल को देखते हुए लगभग आठ लाख लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित निकाला गया है। आधिकारिक सूत्रों ने ढाका में बताया है कि देश के तटीय क्षेत्र में 4000 चक्रवात आश्रय स्थलों से लोगों को निकालने के लिए वालंटियर तैनात किये गये हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान रेमाल बांग्लादेश के उत्‍तर और इसके आसपास पश्चिम बंगाल के तटों के बीच सागर द्वीप तथा बांग्‍लादेश के दक्षिण-पश्चिम के निकट खेपुपाडा के बीच आज मध्‍य रात्रि तक टकरा सकता है। इस तूफान के कारण हवा की गति 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। हवा की यह गति 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के टकराने की प्रक्रिया की शुरूआत अगले दो से तीन घंटे के दौरान हो सकती है। बांग्‍लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के ऊपर बाहरी बादल छाए रहने के कारण तेज वर्षा होने की संभावना बढ रही है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने JD(U) के हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए नामित किया

राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली…

4 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दी

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…

5 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता व्‍यक्‍त की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…

5 घंटे ago

IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…

5 घंटे ago

राष्‍ट्रपति की मंजूरी के साथ सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) अधिनियम अधिसूचित किया

सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…

6 घंटे ago