अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद के लिए IMF ऋण राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष-आईएमएफ बोर्ड की बैठक के दौरान मतदान में भाग नहीं लिया। बैठक में पाकिस्तान के लिए नए वित्‍त पैकेज पर विचार किया गया। भारत ने पाकिस्तान के पिछले रवैये को देखते हुए आईएमएफ के कार्यक्रमों की प्रभावशीलता पर चिंता व्‍यक्‍त की। भारत ने पाकिस्‍तान द्वारा सीमा पार से आतंकवादी गतिव‍िधियां चलाने के लिए ऋण के दुरुपयोग की संभावना पर भी चिंता व्‍यक्‍त की।

आईएमएफ ने कल पाकिस्‍तान के लिए एक अरब डॉलर के विस्तारित ऋण कार्यक्रम की समीक्षा की और पाकिस्तान के लिए एक अरब तीस करोड़ डॉलर के नए ऋण कार्यक्रम पर भी विचार किया। भारत ने बैठक के दौरान कहा कि सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों को प्रोत्‍साहित करना विश्‍व को एक गंभीर संदेश देता है। पाकिस्तान आईएमएफ का लंबे समय से कर्जदार रहा है।

भारत ने कहा कि अगर पिछले ऋण कार्यक्रमों से पाकिस्‍तान में एक मजबूत अर्थव्‍यवस्‍था का निर्माण होता तो पाकिस्‍तान एक और बेल-आउट कार्यक्रम के लिए आईएमएफ से अनुरोध न करता। आईएमएफ ने भारत के बयान और मतदान से अलग रहने को भी ध्‍यान में रखा।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

4 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

5 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

5 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

5 घंटे ago