भारत ने वर्ष 2024-25 में अंतर्देशीय जलमार्गों से चौदह करोड 50 लाख मीट्रिक टन से अधिक माल ढुलाई का कीर्तिमान दर्ज किया है। वर्ष 2014-15 में राष्ट्रीय जलमार्गों से माल ढुलाई लगभग एक करोड 80 लाख मीट्रिक टन था। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय जलमार्गों की संख्या वर्ष 2014-15 में पाँच से बढ़कर वर्ष 2023-24 में एक सौ ग्यारह हो गई है। सरकार ने वर्ष 2030 तक अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से 20 करोड मीट्रिक टन माल ढुलाई का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…
महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…
विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…