भारत और आसियान देशों ने विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए समुद्री सुरक्षा के महत्‍व पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत-‍आसियान सम्‍मेलन में कहा कि भारत की एक्‍ट ईस्‍ट नीति ने आसियान देशों के साथ संबंधों को नई ऊर्जा, गति और दिशा दी है। उन्‍होंने कहा कि 21वीं सदी भारत और आसियान देशों की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और आसियान देश शांति पसंद राष्‍ट्र हैं।

हम शांति प्रिय देश हैं। एक-दूसरे की राष्‍ट्रीय अखण्‍डता और सम्‍प्रभुता का सम्‍मान करते हैं और अपने युवाओं के उज्ज्‍वल भविष्‍य के प्रति हम कमिटेड हैं। आज जब, विश्‍व के कई हिस्‍सों में संघर्ष और तनाव की स्थिति है तब भारत और आसियान की मित्रता, समन्‍वय, संवाद और सहयोग बहुत की महत्‍वपूर्ण हैं।

भारत और आसियान देशों ने अंतरराष्‍ट्रीय कानून के मान्‍य सिद्धांतों के अनुरूप विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और समुद्री सुरक्षा को बढावा देने पर बल दिया है। आसियान-भारत रणनीतिक भागीदारी मजबूत करने संबंधी संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में भारत और आसियान नेताओं ने दक्षिण चीन सागर में आचार संहिता के प्रभावी कार्यान्‍वयन का समर्थन किया। समुद्री और साइबर सुरक्षा, आंतकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने, आपदा राहत और मानवीय सहायता, शांति बहाली और क्षमता निर्माण उपायों में सहयोग बढाने पर भी सहमति बनी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

4 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

4 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

4 घंटे ago

तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की

महानगरों में तेल विपणन कंपनियों ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 195 रुपये 50…

4 घंटे ago

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा

विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू होगा। जनगणना…

4 घंटे ago