अंतर्राष्ट्रीय

भारत और यूरोपीय संघ ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए आधिकारिक स्तर की बातचीत पूरी

भारत और यूरोपीय संघ ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए आधिकारिक स्तर की बातचीत पूरी कर ली है, जिसकी घोषणा आज होने वाली है। इसका उद्देश्‍य दोनों पक्षों के बीच दो-तरफ़ा व्यापार को बढ़ावा देना और आर्थिक संबंधों को मज़बूत करना है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय नज़रिए से यह व्यापार समझौता संतुलित और दूरदर्शी है, जो भारत को यूरोपीय संघ के साथ बेहतर आर्थिक एकीकरण में मदद करेगा। यह दोनों अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देगा।

समझौते की घोषणा नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मेजबानी में होने वाले भारत–यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के दौरान की जाएगी। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो लुई कोस्ता आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगे। इस समझौते से कपड़ा, रसायन, रत्न और आभूषण, बिजली मशीनरी, चमड़ा और जूते जैसे श्रम–प्रधान क्षेत्रों के कई भारतीय सामान को शुल्क मुक्त यूरोपीय बाजार मिलने की संभावना है। भारतीय सामान पर यूरोपीय संघ में लगभग 3 दशमलव 8 प्रतिशत शुल्‍क लगता है, लेकिन श्रम–प्रधान क्षेत्रों पर यह लगभग 10 प्रतिशत है। यूरोपीय संघ के सामान पर भारत का भारित औसत शुल्क लगभग 9 दशमलव 3 प्रतिशत है। भारत–यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते में वस्तुओं, सेवाओं और निवेश के व्यापार सहित 24 अध्याय शामिल हैं। दोनों पक्ष निवेश संरक्षण और भौगोलिक संकेत से संबंधित समझौतों पर भी बातचीत कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

3 घंटे ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

3 घंटे ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

3 घंटे ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

3 घंटे ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

3 घंटे ago