भारत ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में ब्रिटेन सरकार के सहयोग और समर्थन की सराहना की है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कल विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में स्थायी अवर सचिव ओलिवर रॉबिंस के साथ अपनी बैठक के दौरान यह बात कही।
दोनों पक्षों के बीच कल नई दिल्ली में 17वीं भारत-ब्रिटेन विदेश परामर्श तथा प्रथम रणनीतिक निर्यात और प्रौद्योगिकी सहयोग वार्ता के दौरान इस विषय पर चर्चा की गई।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है। यह भी कहा गया है कि भारत और ब्रिटेन के विदेश विभाग के परामर्श के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की सम्पूर्ण रूप से समीक्षा और इस पर चर्चा का अवसर मिला है। दोनों पक्षों ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते और दोहरे योगदान सम्मेलन के समापन का स्वागत किया।
विदेश सचिव और ब्रिटेन के स्थायी अवर सचिव ने व्यापार, निवेश और वित्तीय क्षेत्र, रक्षा तथा सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने तथा प्रौद्योगिकी सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…