महिला क्रिकेट में भारत ने पांच टी-ट्वेंटी क्रिकट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में कल रात नॉटिंघम में इंग्लैंड को 97 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित बीस ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 62 गेंदों में 112 रन की शानदार पारी खेली। टी-20 मैचों में मंधाना का यह पहला शतक है। हरलीन देवल ने भी 43 रन का योगदान किया। इंग्लैंड की लॉरन बेल ने तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम चौदह ओवर और पांच गेंद में 113 रन पर ही सिमट गई। नाट शिवर बेंट ने 42 गेंदों में 66 रन बनाए। भारत की ओर से श्री चरणी ने चार खिलाडियों को आउट किया। स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…
आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…
आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…