खेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने कल रात दुबई में खेले गए अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी करने का न्‍यौता दिया। भारत ने 9 विकेट पर 249 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने महत्‍वपूर्ण 79 और हार्दिक पंड्या ने 45 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए। जवाब में न्‍यूजीलैंड की टीम 45 ओवर तीन गेंद में 205 रन पर सिमट गई। केन विलियमसन ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। भारत के लिए, वरूण चक्रवर्ती ने एकदिवसीय मैच में पहली बार पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ, भारत अपने ग्रुप-स्टेज के सभी तीनों मैच जीतकर ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहा। भारत कल दुबई में पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगा। इस बीच, न्यूजीलैंड बुधवार को लाहौर में ग्रुप बी विजेता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में होगा।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पारदर्शी और त्वरित एनओसी अनुमोदन के लिए संशोधित राजमार्ग प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे ईंधन स्टेशनों,…

2 घंटे ago

आईएनएस विक्रांत पर आयोजित समापन समारोह ने समुद्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की

भारतीय नौसेना का प्रमुख बहुपक्षीय समुद्री अभ्यास, एक्सरसाइज मिलान 2026, 25 फरवरी 2026 को विशाखापट्टनम…

2 घंटे ago

श्रीलंका T20 क्रिकेट विश्‍व कप से बाहर, न्‍यूजीलैंड ने सुपर 8 में 61 रन से हराया

श्रीलंका की टीम आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्वकप से बाहर हो गई है। कोलंबो में सुपर-8…

2 घंटे ago

ईरान और अमेरिका आज जिनेवा में तीसरे दौर की परमाणु वार्ता करेंगे

ईरान और अमरीका के राजनयिक आज जिनेवा में तीसरे दौर की परमाणु वार्ता करेंगे। ईरान…

3 घंटे ago

NIA ने दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में हुए बम विस्फोट की साजिश में शामिल दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

एनआईए ने दिल्ली के लाल किले क्षेत्र में हुए बम विस्फोट की साजिश में कथित…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यरूशलम में नेसेट के विशेष पूर्ण अधिवेशन को संबोधित किया। वे…

3 घंटे ago