खेल

भारत ने बांग्लादेश को तीन एक से हराकर रिकॉर्ड छठी बार सैफ महिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया

सैफ महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप-2026 के फाइनल मुकाबले में कल भारत ने मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया। सात साल बाद, भारतीय महिला टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की।

गोवा के मडगांव में खेले गए सैफ महिला चैम्पियनशिप 2026 के फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने सात साल बाद इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को फिर अपने कब्जे में लिया। खिताबी मुकाबले की शुरुआत में ही दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में भारत की ओर से प्यारी जाख्सा ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में भारतीय टीम पूरी तरह हावी नजर आई। सनफिदा ने शानदार गोल कर भारत को फिर बढ़त दिलाई, जबकि लिंडा कॉम ने तीसरा गोल दागकर जीत पर मुहर लगा दी। इसके बाद बांग्लादेश की टीम वापसी नहीं कर सकी और भारत ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने फाइनल में भी अपना दबदबा कायम रखा और ब्लू टाइग्रेस ने एक यादगार जीत के साथ अपने अभियान का शानदार समापन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को आज एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे आने वाले समय में और अधिक युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्री ने टीम को उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया: भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एसएएफएफ महिला चैंपियनशिप 2026 जीतने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे आने वाले समय में और अधिक युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। टीम को उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

2 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

2 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

3 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

3 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

3 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

3 घंटे ago