रूस ने कहा है कि यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग और उसके आसपास के इलाकों पर अब तक का सबसे बडा हमला किया है। रूस ने कहा लेनिनग्राद क्षेत्र के आसपास 140 से अधिक ड्रोन मार गिराए गए।
गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज़डेन्को ने निवासियों से घरों के अंदर रहने का आग्रह किया है। अलेक्जेंडर ड्रोज़डेन्को ने कहा कि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, कई जिलों में ड्रोन का मलबा गिरने की सूचना मिली है। इससे आवासीय भवनों को मामूली नुकसान हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी ड्रोनों ने सेंट पीटर्सबर्ग क्षेत्र तक की दूरी तय की और दुश्मन नौसेना के शस्त्रागार और क्रोनस्टेड में एक अड्डे को निशाना बनाया। ज़ेलेंस्की के आज ब्रिटेन का दौरा करने और यूक्रेन के निकट यूरोपीय सहयोगियों–प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ के साथ बातचीत की आशा है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…