भारत

भारत की नेपाल और मालदीव के साथ कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में 12, सफदरजंग रोड स्थित अपने आवास पर नेपाल के कृषि एवं पशुधन मंत्री डॉ मदन प्रसाद परियार एवं मालदीव के कृषि एवं पशु कल्याण राज्य मंत्री अहमद हसन दीदी से सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान भारत, नेपाल और मालदीव के बीच कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि नेपाल और मालदीव भारत के घनिष्ठ मित्र राष्ट्र हैं और इनके साथ भारत के संबंध केवल द्विपक्षीय ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं भावनात्मक भी हैं। बैठक में कृषि अनुसंधान, उन्नत बीज, लाइवस्टॉक, मृदा स्वास्थ्य तथा एग्रो-क्लाइमेटिक परिस्थितियों के अनुरूप कृषि विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में यह जानकारी दी गई कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा, नई दिल्ली में कृषि के क्षेत्र में हो रहे उन्नत अनुसंधान कार्यों का लाभ नेपाल एवं मालदीव के कृषि क्षेत्र की उन्नति में भी दिया जाएगा। नेपाल को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन भारत सरकार द्वारा दिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में पहले से एक समझौता ज्ञापन मौजूद है, जिसके तहत दोनों देश मिलकर कई क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और इस सहयोग को और विस्तार देने पर सहमति बनी है। लाइवस्टॉक के क्षेत्र में भी व्यापक चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि बिम्सटेक सम्मेलन के दौरान भारत–नेपाल के बीच एक संयुक्त वर्किंग ग्रुप का गठन किया गया था जिसके माध्यम से कृषि सहयोग को और प्रभावी बनाया जाएगा। मालदीव के साथ भी उसकी विशिष्ट एग्रो-क्लाइमेटिक परिस्थितियों के अनुरूप मृदा, उन्नत बीज, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट, मालदीव के कृषि एवं पशु कल्याण मंत्रालय के स्थायी सचिव मोहम्मद अनीस और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

1 मिनट ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

9 मिनट ago

रक्षा मंत्रालय ने HAL के साथ आठ डॉर्नियर 228 विमानों की खरीद के लिए 2,312 करोड़ रुपये का अनुबंध किया

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए भारतीय श्रेणी के आठ डोर्नियर 228 विमानों…

2 घंटे ago

लोकसभा में आज औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 विचार विमर्श और पारित करने के लिए पटल पर रखा गया

लोकसभा में आज औद्योगिक संबंध संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 विचार विमर्श और पारित करने के…

3 घंटे ago

TBD ने स्वदेशी प्वाइंट-ऑफ-केयर रीनल डायग्नोस्टिक प्लेटफॉर्म प्रोफ्लो-यू के व्यावसायीकरण के लिए बायोटेक स्टार्टअप प्रांटे सॉल्यूशंस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत दृष्टिकोण और सस्ते दर, सुलभ और प्रौद्योगिकी-आधारित स्वास्थ्य सेवा प्रणाली…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 13 फरवरी को सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा कर्तव्य भवन-2 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 फरवरी, 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे सेवा तीर्थ भवन परिसर…

6 घंटे ago