भारत ने चीन और जापान से आयात होने वाले जल उपचार में प्रयुक्त रसायनों पर, पांच साल के लिए, 986 अमरीकी डॉलर प्रति टन तक का डंपिंग-रोधी शुल्क लगाया है। यह कदम घरेलू उद्योग को सस्ते आयात से बचाने के लिए उठाया गया है। वित्त मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा कि यह निर्णय वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा, व्यापार उपचार महानिदेशालय की सिफारिशों के बाद लिया गया है, जिसमें ‘ट्राइक्लोरो आइसोसायन्यूरिक एसिड’ पर शुल्क लगाने की बात कही गई है।
निदेशालय ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि चीन और जापान से भारत में डंप किए गए आयात के कारण घरेलू उद्योग को भौतिक क्षति हुई है। मंत्रालय ने कहा कि निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करने और घरेलू उद्योग को समान अवसर प्रदान करने के लिए डंपिंग-रोधी उपाय किए जाते हैं।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…