बिज़नेस

भारत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और सुचारू आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के लिए अमरीका के साथ एक सुगम व्यापार समझौते को प्रयासरत: निर्मला सीतारमण

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और सुचारू आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करने के उद्देश्‍य से अमरीका के साथ एक सुगम व्‍यापार समझौते के लिए प्रयासरत है। उन्‍होंने कल मुम्‍बई में एक पुरस्कार समारोह में यह बात कही।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि बढ़ते वैश्विक टैरिफ विवाद के बीच, भारत को अमरीकी टैरिफ का सामना करने वाले देशों से माल की संभावित डंपिंग से बचने के लिए चतुराई से कदम उठाना होगा। उन्‍होंने कहा कि भारत किफायती आयात पर निर्भर घरेलू उद्योगों के हितों की रक्षा भी करेगा।

भारत और अमरीका 2030 तक व्यापार को दोगुना करके 500 अरब डॉलर करने के लक्ष्य के साथ एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल कल अमरीका के वाणिज्‍य मंत्री के साथ व्यापार वार्ता करके वापस आये हैं। वित्तमंत्री ने यह भी कहा कि जीएसटी की दरें और कम होंगी तथा कर दरों और स्लैब को युक्तिसंगत बनाने का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

Editor

Recent Posts

भारत सरकार ने फारस की खाड़ी में समुद्री स्थिति की समीक्षा की; भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ाई गई

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) फारस की खाड़ी में विकसित हो रही समुद्री…

3 घंटे ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक निजी अस्पताल में हुई मोतियाबिंद की असफल सर्जरी का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इसमें कहा…

3 घंटे ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में खुले नाले में गिरने से एक लड़के की मौत की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री की यात्रा के साथ दोनों देशों के बीच वास्तव में नवीनीकृत साझेदारी के लिए मजबूत आधार बनाने पर जोर दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा ने…

3 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में भारत पवेलियन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज स्पेन के बार्सिलोना…

3 घंटे ago

NHAI ने भुवनेश्वर राजधानी क्षेत्र रिंग रोड परियोजना के निर्माण के लिए अनुबंध दिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ओडिशा में छह लेन वाली एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कैपिटल रीजन…

3 घंटे ago