भारत

भारत-इजरायल के बीच संस्कृति, भू-भौतिकीय अन्वेषण, मत्स्य-जलीय कृषि, UPI और एआई आधारित शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया

भारत और इस्राएल ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, भू-भौतिकीय अन्वेषण, मत्स्य पालन और जलीय कृषि, यूपीआई और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने सहित कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। ये समझौता ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि भारत-इस्राएल संबंध गहरे विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और गहन मानवीय संवेदनशीलता की मजबूत नींव पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि यह बंधन समय की हर कसौटी पर खरा उतरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज दोनों पक्षों ने इस दीर्घकालिक साझेदारी को विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नौ साल पहले उन्हें इस्राएल की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस्राएल की ऐतिहासिक भूमि पर एक बार फिर कदम रखना उनके लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। उन्होंने कहा कि आज दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी साझेदारी स्थापित करने का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस्राएल में यूपीआई के उपयोग के लिए समझौता हो गया है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इस्राएल और भारत नवाचार के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्र गौरवशाली प्राचीन सभ्यताएं हैं और अपने अतीत पर बहुत गर्व करते हैं, लेकिन भविष्य को अपने हाथों में लेने के लिए पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित हैं । उन्‍होंने कहा कि दोनों देश मिलकर इसे बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

2 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

2 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

3 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

3 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

3 घंटे ago