भारत

भारत ने कहा, एक अरब 40 करोड़ भारतीयों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना केन्‍द्र सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता है

भारत ने कहा है कि एक अरब 40 करोड़ भारतीयों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना केन्‍द्र सरकार की सर्वोच्‍च प्राथमिकता है। आज नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि उद्देश्‍यपूर्ण बाजार स्थितियों और बदलते अंतर्राष्‍ट्रीय घटनाक्रमों के मद्देनजर सीमित ऊर्जा स्रोत पर नहीं बल्कि इसके विविध स्रोतों पर ध्‍यान देना, सरकार की रणनीति का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। उन्‍होंने कहा कि भारत के सभी कदम इसी को ध्‍यान में रखते हुए लिये गये हैं और आगे भी लिये जाएंगे।

वेनेजुएला के तेल के बारे में प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि वेनेजुएला ऊर्जा क्षेत्र में भारत का दीर्घकालिक साझेदार रहा है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2019-20 तक वेनेजुएला कच्‍चे तेल के मामले में भारत के प्रमुख ऊर्जा स्रोतों में एक रहा है, जो प्रतिबंध लगाए जाने के बाद जारी नहीं रह सका। वेनेजुएला से आयात वर्ष 2023-24 में फिर शुरू हुआ जिसे बाद में प्रतिबंधों के दुबारा लागू होने के कारण फिर से रोकना पड़ा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत के सार्वजनिक उपक्रमों की वेनेजुएला की राष्‍ट्रीय तेल कंपनी के साथ साझेदारी रही है और वर्ष 2008 से वेनेजुएला में उनकी उपस्थिति है। भारत अपनी नीति के अनुरूप किसी भी कच्‍चे तेल के नये आपूर्ति विकल्‍पों के वाणिज्यिक फायदों की तलाश में रहेगा जिसमें वेनुजुएला भी शामिल है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

6 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

6 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

18 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

18 घंटे ago