अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने फिलीपींस को भेजी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप

भारत ने कल फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पहली खेप भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान से भेजी गई। फिलीपींस होरिजन 2 के अंतर्गत संशोधित सशस्‍त्र बलों के आधुनिकीकरण के तहत प्राप्‍त कर रहा है। जनवरी 2022 में फिलीपींस ने भारत के साथ 3 हजार 750 लाख डॉलर का सौदा तय किया था। इसके अंतर्गत भारत और रूस के बीच संयुक्त उपक्रम मिसाइल के लिए पहले निर्यात ग्राहक को शोर बेस्‍ड तीन बैटरियां और ब्रह्मोस के एंटी-शिप के नये स्वरूप भेजे थे।

ब्रह्मोस रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और रूस के एनपीओ मशीनोंस्‍ट्रॉयइनिया का संयुक्‍त उपक्रम है। मिसाइल का नाम ब्रह्मपुत्र और मोसक्‍वा नदियों के नाम से लिया गया है। ब्रह्मोस की उड़ान का क्षेत्र सुपरसोनिक गति के साथ 290 किलोमीटर तक है। इस मिसाइल को भूमि, समुद्र, कम गहराई के समुद्र और आकाश से प्रक्षेपित किया जा सकता है। इसके उड़ान का क्षेत्र सुपरसोनिक गति से 290 किलोमीटर तक का है। यह 200 से 300 किलोग्राम वजन के पारंपरिक वारहेड को ले जा सकता है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

1 घंटा ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

3 घंटे ago