आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने होंगे। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा।
भारतीय टीम स्पिनर गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ ठोस जीत के बाद भारत ने अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड को भी रोमांचक मैच में 44 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ, भारत सभी तीन मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा।
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम अनुभवहीन होने के बावजूद बेहतर प्रदर्शन कर रही है। जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी और एडम ज़म्पा जैसे खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है और स्टीव स्मिथ के सफल नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया एक बड़े टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल कल न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लाहौर में होगा। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…
सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…