भारत

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद जनरल के पद से सम्मानित किया गया

भारत के सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाल आर्मी के मानद जनरल का रैंक दिया गया है। कल काठमांडू के शीतल निवास में आयोजित समारोह में राष्‍ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें यह सम्‍मान प्रदान किया। नेपाल के उपराष्‍ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्‍तव तथा नेपाल सेना और सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। जनरल धीरज सेठ नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगदेल के निमंत्रण पर रविवार को नेपाल पहुंचे थे। मानद पद प्रदान करने की यह परम्‍परा वर्ष 1950 में शुरू हुई थी। इसके तहत भारत और नेपाल एक दूसरे के सेना प्रमुखों को जनरल का मानद रैंक प्रदान करते हैं।

जनरल धीरज सेठ ने जनरल सिगदेल के साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंध बढ़ाने पर विचार‍ विमर्श किया। उन्‍होंने भारतीय दूतावास में राजदूत नवीन श्रीवास्‍तव से भी भेंट की और दोनों देशों के संबंध ओर मजबूत करने पर चर्चा की। उन्‍होंने नेपाल सेना को भारत की ओर से सैन्‍य और चिकित्‍सा उपकरण भी दिए।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

10 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

12 घंटे ago