झारखंड में जेपीएससी`और जेएसएससी उम्मीदवारों के 24 दिन से जारी विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने जेएसएससी- सीजीएल परीक्षा 2024 और टीडीपीएल एजेंसी द्वारा संचालित सभी प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल शाम मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के बाद यह घोषणा की।
राज्य सरकार ने झारखंड लोकसेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 2014 से संचालित भर्ती परीक्षा की व्यापक जांच का भी आदेश दिया है।
छात्र नेता पीयूष कुमार ने कहा कि यह निर्णय केवल पहला कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों की 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा और सीबीआई जांच की मांग अब भी लंबित है।
विद्यार्थियों ने घोषणा की है कि वह शेष मांगों पर विचार कर अगला कदम तय करेंगे।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…