कजाखस्तान के अस्ताना में खेली जा रही एशियाई अंडर-22 और युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाज आर्यन, यशवर्धन सिंह, प्रियांशु और साहिल सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं।
आर्यन ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में उज्बेकिस्तान के जुराएव शकरबॉय को 5-0 से हराकर भारत के लिए बेहतरीन शुरुआत की। इसके बाद यशवर्धन ने 63 दशमलव 5 किलोग्राम वर्ग में ईरान के मीर अहमदी बाबा हैदरी पर 4-1 से जीत दर्ज की। प्रियांशु का 71 किलोग्राम वर्ग में और साहिल का 80 किलोग्राम वर्ग में चीनी ताइपे के वू यू एन और तुर्कमेनिस्तान के यकलीमोव अब्दिरहमा के साथ मुकाबला रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट निर्णय के साथ समाप्त हुआ।
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…
लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…
सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्यम से उच्च…
दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…