बिज़नेस

भारतीय फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय व्यापार मेला (IITF) 2024 के 43वें संस्करण में हिस्सा लिया

भारतीय फार्मास्यूटिकल्स एवं मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो (पीएमबीआई), प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की कार्यान्वयन एजेंसी सक्रिय रूप से 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2024 में हिस्सा ले रही है। प्रदर्शनी पीएमबीजेपी के अंतर्गत मील के पत्थर और पहलों पर प्रकाश डालती है, पूरे देश में गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती दवाएं प्रदान करने के मिशन पर बल देती है।

रवि दाधीच, सीईओ, पीएमबीआई ने कामकाज की निगरानी के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के स्टॉल का दौरा किया। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी और सराहना किया कि यह स्टॉल पूरे देश में स्वास्थ्य देखभाल को सस्ता एवं सुलभ बनाने के लिए भारत सरकार की महान परियोजना के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

यह आयोजन 14 नवंबर को शुरू हुआ है और 27 नवंबर 2024 तक चलेगा, जहां योजना के बारे में जन जागरूकता उत्पन्न करने के लिए जन औषधि स्टॉल पर कई जन जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

सरकार का लक्ष्य मार्च 2027 तक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्रों (पीएमबीजेके) की संख्या को बढ़ाकर 25,000 करते हुए पीएमबीजेपी की पहुंच का विस्तार करना है।

यह उपलब्धि सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं पर आम लोगों के बढ़ते विश्वास एवं निर्भरता को उजागर करती है। यह नागरिकों के अटूट समर्थन से ही संभव हुआ है, जिन्होंने पूरे देश में 14,000 से अधिक जन औषधि केंद्रों से दवाएं खरीदकर इस पहल को अपनाया है। लोगों की संख्या में हुई पर्याप्त वृद्धि खर्च में कमी लाते हुए सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने की पीएमबीआई की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

पीएमबीजेपी की पहल समुदायों को सशक्त बनाती है और यह सुनिश्चित करती है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रत्येक नागरिक की पहुंच में रहे। आईआईटीएफ 2024 में पीएमबीआई का प्रदर्शन सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और एक स्वस्थ और ज्यादा समावेशी भारत के दृष्टिकोण में योगदान देने वाले इसके निरंतर समर्पण को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

1 घंटा ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

2 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

12 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

12 घंटे ago