बिज़नेस

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 45 मेगावाट NHPC निमू बाजगो पावर स्टेशन का दौरा किया

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लेह जिले (यूटी लद्दाख) में स्थित 45 मेगावाट एनएचपीसी निमू बाजगो पावर स्टेशन का दौरा किया। आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी इस अवसर पर उपस्थित थे।

अपनी यात्रा के दौरान, माननीय केंद्रीय मंत्री ने पावर स्टेशन के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी ने माननीय केंद्रीय मंत्री को न केवल बिजली उत्पादन के संदर्भ में पावर स्टेशन की विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया, बल्कि सीएसआर के तहत स्थानीय आबादी के लिए की जा रही विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में भी बताया।

केंद्रीय मंत्री ने ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पावर स्टेशन के रखरखाव और संचालन के लिए एनएचपीसी टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने सरकार द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व पर का जोर दिया। उन्होंने एनएचपीसी टीम को स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और क्षेत्र में हरित ऊर्जा के नए अवसरों की खोज के लिए अपने प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

45 मेगावाट एनएचपीसी निमू बाजगो पावर स्टेशन लद्दाख के ऊर्जा परिदृश्य का एक महत्वपूर्ण घटक है। एनएचपीसी द्वारा विकसित, यह परियोजना सिंधु नदी की ऊर्जा का उपयोग करती है, जो क्षेत्र को स्वच्छ ऊर्जा का एक विश्वसनीय स्रोत प्रदान करती है।

राम स्वरूप, कार्यकारी निदेशक, एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू; सुप्रकाश अधिकारी, कार्यकारी निदेशक, ओ एंड एम, एनएचपीसी; और निमू बाजगो और चुटक पावर स्टेशन के के प्रमुख (एचओपी) जितेंद्र कुमार भी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा एनएचपीसी निमू बाजगो पावर स्टेशन के कर्मचारियों के साथ उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

35 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

39 मिनट ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

46 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

48 मिनट ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

11 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

11 घंटे ago