भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता – थिंक24, में 10 सितंबर 24 को चयन के अंतिम दौर के पहले चरण का समापन हुआ। राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत कुल 12,655 स्कूली टीमों को चयन के अंतिम दौर में तीन चरणों से गुजरना पड़ा, जिसका समापन 25 सितंबर 24 को हुआ।
चयनित स्कूल अब 14-15 अक्टूबर 24 को मंडल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसे ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
15 जुलाई 24 को पंजीकरण प्रक्रिया के साथ थिंक24 ने अपनी यात्रा शुरू की, चयन के अंतिम दौर के पूरा होने के साथ इस यात्रा ने आधे रास्ते की दूरी पूरी कर ली है। इस वर्ष, थिंक 2024 का विषय ‘विकसित भारत’ है, जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के अनुरूप है। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता छात्रों की सामान्य जागरूकता की जांच की अवधारणा से आगे जाती है। यह युवा दिमागों को प्रेरित करने, राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका के बारे में उनके बीच जागरूकता फैलाने और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचने का एक मंच है।
थिंक 24 का सेमीफाइनल और फाइनल 07 और 08 नवंबर 24 को दक्षिणी नौसेना कमान के तत्वावधान में केरल के एझिमाला स्थित नौसेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठान, भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित किया जाएगा।
ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हवाई…
अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के केश्म द्वीप पर हमले किए हैं। अमरीकी अधिकारियों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में…
भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिकों को सौर विस्फोट या कोरोनल…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के जैसलमेर में 'भारतीय रक्षा बलों के आधुनिकीकरण' पर…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में "भारत…