भारत

भारतीय नौसेना क्विज़ “थिंक-क्यू 2024” पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त, 2024 तक बढ़ाई गई

भारतीय नौसेना ने “थिंक-क्यू 2024” के पंजीकरण की तिथि 31 अगस्त 24 तक बढ़ाने की घोषणा की है। युवा राष्ट्र निर्माताओं में देशभक्ति, आत्मनिर्भरता और हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व की भावना पैदा करने के उद्देश्य से, भारतीय नौसेना क्विज़ देश भर के कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को इस अभूतपूर्व क्विज़िंग समारोह का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता है। राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता भावी नेतृत्वकर्ताओं को भारतीय नौसेना को जानने का मौका देने के लिए डिज़ाइन की गई है। ‘विकसित भारत’ की थीम के अनुरूप, “थिंक-क्यू 2024” ज्ञान की परीक्षा से कहीं अधिक होगा।

शीर्ष 16 टीमों को भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला, केरल की यात्रा करने का अवसर मिलेगा, जहां सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। भव्य माउंट दिल्ली, शांत कव्वायी बैकवाटर और शानदार अरब सागर के बीच स्थित, आईएनए इस आयोजन के लिए सुरम्य और शांत पृष्ठभूमि प्रदान करता है। क्वालीफाइंग टीमों को न केवल एशिया की सबसे बड़ी नौसेना अकादमी में एक अनूठा और समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा, बल्कि भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का एक व्यापक अनुभव भी मिलेगा। इस अनूठी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल के प्रतिभागी रोमांचक पुरस्कारों की उम्मीद कर सकते हैं, जबकि विजेताओं को स्मृति चिन्ह, उपहार और प्रमाण पत्र सहित आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रत्येक प्रतिभागी को “थिंक-क्यू 2024” भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

अपने छात्रों को यह विशिष्ट अवसर प्रदान करने के इच्छुक स्कूलों को 31 अगस्त 24 से पहले आधिकारिक वेबसाइट www.indiannavythinq.in पर पंजीकरण कराना होगा।

किसी भी प्रश्न के मामले में, हेल्पलाइन नंबर 8197579162 या mailthinq2024[at]gmail[dot]com पर संपर्क किया जा सकता है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

25 मिनट ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

27 मिनट ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

1 घंटा ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

1 घंटा ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

3 घंटे ago