भारत के वस्तुओं और सेवाओं के कुल निर्यात में अप्रैल-मार्च वर्ष 2024-25 के दौरान पांच दशमलव पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वित्त वर्ष में सात सौ 78 दशमलव एक-तीन बिलियन डॉलर की तुलना में रिकॉर्ड आठ सौ बीस दशमलव नौ-तीन बिलियन डॉलर तक पहुंच गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार देश का कुल निर्यात आठ सौ बीस दशमलव नौ-तीन बिलियन डॉलर होने का जबकि कुल आयात नौ सौ 15 दशमलव एक-नौ बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।
आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष मार्च में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 21 दशमलव पांच-चार बिलियन डॉलर हो गया।
इस महीने के दौरान व्यापारिक निर्यात शून्य दशमलव सात प्रतिशत बढ़कर 41 दशमलव नौ-सात बिलियन डॉलर हो गया। इस बीच, मार्च में व्यापारिक आयात ग्यारह दशमलव तीन प्रतिशत बढ़कर 63 दशमलव पांच-एक बिलियन डॉलर हो गया।
सरकार ने कुल ₹10,000 करोड़ की राशि के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…