बिज़नेस

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 25 अप्रैल को समाप्‍त हुए सप्‍ताह में एक अरब 98 करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 25 अप्रैल को समाप्‍त हुए सप्‍ताह में एक अरब 98 करोड डॉलर की वृद्धि हुई है और यह बढकर छह खरब 88 अरब 13 करोड डॉलर हो गया है।

रिजर्व बैंक के साप्‍ताहिक पूरक आंकडों के अनुसार पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में दो अरब 17 करोड डॉलर की वृद्धि हुई और यह पांच खरब 80 अरब 60 करोड डॉलर तक पहुंच गया।

इस बीच, विशेष आहरण अधिकार-एसडीआर में भी 2 करोड दस लाख डॉलर की वृद्धि दर्ज हुई और यह बढकर 18 अरब 59 करोड डॉलर हो गया।

अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष में रिजर्व बैंक की स्थिति बीस लाख डॉलर बढ गई और यह चार अरब 51 करोड डॉलर हो गया, हालांकि स्‍वर्ण भंडार में बीस करोड सत्‍तर लाख डॉलर की कमी आई और यह घटकर 84 अरब 37 करोड डॉलर हो गया।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

1 घंटा ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

3 घंटे ago