बिज़नेस

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में पिछले साल जनवरी के मुकाबले 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई

भारत के स्मार्टफोन निर्यात में पिछले साल जनवरी के मुकाबले 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह रिकॉर्ड 25 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में टेक कम्‍पनियों एप्पल और सैमसंग का महत्‍वपूर्ण योगदान है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जनवरी तक, स्मार्टफोन का कुल निर्यात 1 दशमलव 55 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले साल की इस अवधि से 56 प्रतिशत अधिक है। भारत के बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात को विशेष रूप से स्मार्टफोन क्षेत्र में, सरकार की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना द्वारा बढ़ावा दिया गया है। यह योजना वैश्विक टेक कम्‍पनियों को आकर्षित कर रही है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

4 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

5 घंटे ago

ICC T20 World Cup के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…

5 घंटे ago

रंगों का त्योहार होली पूरे देश में हर्षोल्‍लास के साथ मनाई जा रही है

रंगों का त्योहार होली, आज पूरे देश में मनाई जा रही है। यह पर्व वसंत…

5 घंटे ago

भाजपा ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने छह राज्यों में होने वाले 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनावों के…

5 घंटे ago