अंतर्राष्ट्रीय

ईरान और अमेरिका आज जिनेवा में तीसरे दौर की परमाणु वार्ता करेंगे

ईरान और अमरीका के राजनयिक आज जिनेवा में तीसरे दौर की परमाणु वार्ता करेंगे। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि वाशिंगटन के साथ समझौता संभव है और उन्होंने इसे समझौते के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया। लेकिन, उन्होंने चेतावनी दी कि प्रगति कूटनीति को प्राथमिकता देने पर निर्भर करेगी, जिसे व्यापक रूप से डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा पहले दी गई सैन्य कार्रवाई की धमकियों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

ट्रम्प ने भी कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही है। अमरीका ने हाल ही में पश्चिम एशिया की ओर दूसरा विमानवाहक पोत बेडा भेजा है और क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर जिनेवा वार्ता विफल हो जाती है, तो तनाव और बढ़ सकता है, जिससे सैन्य टकराव और पश्चिम एशिया में फिर से अस्थिरता का खतरा बढ़ जाएगा।

इस बीच, अमरीका के वित्त मंत्रालय ने 30 से अधिक व्‍यक्तियों, कंपनियों और ईरान के तेल की बिक्री में मदद करने के आरोपी जहाजों के विरूद्ध प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इन जहाजों को वाशिंगटन शैडो फ्‍लीट कहता है। यह घटनाएं एक नाजुक स्थिति को दिखाती है। जहां बातचीत आगे बढ़ रही है लेकिन, आर्थिक और सैन्‍य दबाव भी लगतार बढ़ रहा है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की 11वीं वर्षगांठ पर इसकी सफलता की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि ठीक 11-वर्ष पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा…

3 घंटे ago

मौसम विभाग ने असम और मेघालय, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया

मौसम विभाग ने आज असम और मेघालय, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और…

3 घंटे ago

RBI ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर बिना किसी बदलाव के रखने और न्यूट्रल रुख बनाए रखने का फैसला किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर…

5 घंटे ago

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। रिज़र्व बैंक के गवर्नर…

7 घंटे ago

अमरीका और ईरान दो सप्ताह के लिए युद्धविराम और होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन पर हुए सहमत

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों…

7 घंटे ago

योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…

20 घंटे ago