insamachar

आज की ताजा खबर

Iran launched missile attacks on Israel for the first time since the ceasefire in April.
Current Affairs अंतर्राष्ट्रीय

अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद ईरान ने पहली बार इस्राएल पर मिसाइल हमले किए

ईरान के इस्राएल पर मिसाइल हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इस्राएल रक्षा बलों के अनुसार, ईरान ने इस्राएल पर कई मिसाइलें दागी हैं।

8 अप्रैल को हुए युद्ध विराम के बाद इस्राएल पर यह ईरान का पहला हमला है, हमले के बाद अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहेंगे कि वह जवाबी हमला न करें। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा वह चाहते हैं कि ईरान बातचीत के लिए सामने आए। इस्राएल ने बताया है कि वायु रक्षा प्रणाली ने दो मिसाइलों को रास्ते में ही निष्क्रिय कर दिया यह तनाव उस समय और बढ़ गया जब इस्राएल ने बेरुत स्थित हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर हमला किया।

उधर, ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है ईरान के संसद के मुख्य अध्यक्ष और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बगैर ग़ालिबफ ने कहा है कि क्षेत्र में मौजूद अमरीकी ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने अमरीका पर युद्ध विराम और बातचीत के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ईरान के सशस्त्र बल किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार है, वहीं ट्रंप प्रशासन का कहना है कि उसके दबाव के कारण ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए फिर से तैयार हुआ है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *