ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमरीका द्वारा समर्थित मसौदा प्रस्ताव को ‘त्रुटिपूर्ण’ और ‘राजनीतिक रूप से प्रेरित’ बताते हुए खंडन कर दिया है। यह प्रस्ताव होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज़ों की सुरक्षा से संबंधित था।
ईरान ने इसे अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप और अमरीकी हितों को साधने वाला कदम करार दिया है। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से प्रस्तावित प्रस्ताव का समर्थन न करने की अपील की है। अमरीका, बहरीन, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और कतर द्वारा समर्थित इस मसौदा प्रस्ताव का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन सुगम बनाना है। अमरीका ने ईरान पर वाणिज्यिक जलमार्ग को रोकने और समुद्री यातायात को अस्थिर करने का आरोप लगाया है।
इस बीच, ईरान की सेना ने कहा है कि अमरीकी रक्षा बलों ने यूएई के फुजैराह बंदरगाह के पास एक ईरानी तेल टैंकर और एक अन्य जहाज को निशाना बनाया। पश्चिमी तेहरान के ऊपर ईरानी वायु रक्षा प्रलियाँ भी सक्रिय थीं। वहीं, अमरीकी सेना ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में उसकी नौसेना को ईरानी बलों द्वारा मिसाइल, ड्रोन और तेज नावों से हमलों का सामना करना पड़ा रहा है।
नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन में…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…
जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…
अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…