अंतर्राष्ट्रीय

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा, वे खाड़ी के अरब देशों पर हमले जारी रखेंगे

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि वे खाड़ी के अरब देशों पर हमले जारी रखेंगे। उन्‍होंने रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद करके अमरीका और इज़राइल पर दबाव बनाने का निश्‍चय किया है। देश के सर्वोच्‍च नेता चुने जाने के बाद उनका यह पहला बयान था। सरकारी टेलीविजन पर बयान में, उन्होंने युद्ध में मारे गए लोगों का बदला लेने का वायदा किया। इस बयान से युद्ध जारी रखने की उनकी इच्छा का संकेत मिलता है। युद्ध से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, अंतरराष्ट्रीय यात्रा और खाड़ी अरब देशों की सुरक्षा बाधित हो गई है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्मयोगी साधना सप्ताह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 घंटे ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते के हस्ताक्षर को आज चार वर्ष पूरे

भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौते के हस्ताक्षर को आज चार वर्ष पूरे हो गए…

2 घंटे ago

UIDAI ने मैपल्स ऐप में अधिकृत आधार केंद्र प्रदर्शित करने के लिए मैपमाईइंडिया के साथ साझेदारी की

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (आईडीएआई) ने मैपमाईइंडिया के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत…

2 घंटे ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंचा, जो अब तक का सर्वोच्‍च स्‍तर है

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…

6 घंटे ago