भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) की चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-सितंबर अवधि में ऋण स्वीकृतियां सालाना आधार पर 303 प्रतिशत बढ़कर 17,860 करोड़ रुपये हो गईं। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा, ऋण वितरण में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई जो सितंबर 2023 में दर्ज 6,273 करोड़ रुपये से 56 प्रतिशत बढ़कर 9,787 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी की बकाया ऋण पुस्तिका 64,500 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 47,514 करोड़ रुपये से 36 प्रतिशत अधिक है। इरेडा के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने कहा, ‘‘ इरेडा के मजबूत वित्तीय परिणाम स्वच्छ ऊर्जा वित्तपोषण की बढ़ती मांग और हरित ऊर्जा बदलाव का समर्थन करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।’’
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…