सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने मध्य प्रदेश में 220 मेगावाट की शाजापुर सौर परियोजना में से 50 मेगावाट क्षमता की परियोजना शुरू करने की मंगलवार को घोषणा की। एनटीपीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, कंपनी ने राजस्थान के बीकानेर में 300 मेगावाट की शंभू की बुर्ज-2 सौर पीवी परियोजना में से 98.78 मेगावाट की क्षमता भी शुरू कर दी है।
शाजापुर सौर परियोजना एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) की है, जो एनटीपीसी की एक अनुषंगी कंपनी है। शंभू की बुर्ज-2 सौर पीवी परियोजना एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की है, जो एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। इसके साथ ही एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित तथा वाणिज्यिक क्षमता अब 76,442.78 मेगावाट हो गई है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…