अंतर्राष्ट्रीय

इजरायल ने यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए

मध्य पूर्व संघर्ष में नया मोर्चा खोलते हुए इस्रायल ने यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले शुरू किए हैं। इस्रायल की सेना ने कहा कि ये हमले पिछले दो दिन में इस्रायल पर ईरान से जुड़े हूती आतंकि‍यों के मिसाइल हमलों के जवाब में किए गए।

इस्रायल की वायु सेना ने यमन में हूती आतंकवादी शासन से संबंधित सैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें बिजली संयंत्र और एक बंदरगाह शामिल थे। इस्रायल का दावा है कि बिजली संयंत्र और बंदरगाह में हूती संगठन द्वारा ईरानी हथियारों, सैन्‍य साजो-सामान की आपूर्ति और तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया गया था।

हूती स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार इन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है और 29 लोग घायल हुए हैं। बंदरगाह शहर, होदेइदाह में बमबारी के बाद व्‍यापक तौर पर बिजली कटौती की सूचना है। यह सैन्‍य कार्रवाई इस्रायल के प्रति हूती की आक्रामकता के विरोध के रूप में की गई है। हूती समूह ने सात अक्‍तूबर को गजा युद्ध शुरू होने के बाद से इस्रायली ठिकानों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हूती के अनुसार, यह हमले फिलिस्‍तीनियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

7 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

7 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

7 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

9 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

9 घंटे ago