इस्राइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक हवाई हमले में हिज्बुल्लाह के कमांडर नबील कौक के मारे जाने की पुष्टि की है। वह हिज्बुल्लाह की प्रीवेंटेटिव सिक्यूरिटी युनिट और कार्यकारी परिषद का सदस्य था। आईडीएफ ने इस हमले को एक विशेष अभियान बताया और कहा कि वह इस्राइल के विरूद्ध कई अभियानों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल था। एक अलग घटनाक्रम में हिज्बुल्लाह के प्रमुख हसन नसरूल्लाह का शव घटना स्थल से बरामद कर लिया गया है।
इस बीच, आईडीएफ ने गाजा में एक अभियान चलाकर एक किलोमीटर लम्बी सुरंग को ध्वस्त कर दिया है। यह सुरंग मध्य गाजा के मध्य क्षेत्र में थी और इसमें कमरे तथा उपकरण मिले हैं जिनका इस्तेमाल हमास के सदस्य करते थे। आईडीएफ ने कहा है कि यह अभियान इस्राइली बंधकों को तलाशने और हमास के बुनियादी ढ़ांचे को ध्वस्त करने के कार्यक्रम का हिस्सा था।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…