अंतर्राष्ट्रीय

इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाकर हमला किया

इस्राइल की सेना ने कल लेबनान की राजधानी बेरूत में कई आवासीय इमारतों पर हवाई हमले किए। इस्राइल और अमरीका के अधिकारियों ने कहा है कि हमले का उद्देश्य ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाना था।

इज़रायल की सेना ने दावा किया है कि हमलों में रिहायशी इमारतों के नीचे स्थित हिज़्बुल्लाह के मुख्यालय को निशाना बनाया गया था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के समय हसन नसरल्लाह लक्षित इमारतों में मौजूद था या नहीं। हवाई हमलों से क्षेत्र में तनाव की आशंका बढ गई है। यह हमला इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक भडकाऊ भाषण देने के तुरंत बाद हुआ।

नेतन्याहू ने गाजा और लेबनान में संघर्षों से निपटने के अपनी सरकार के तरीके का बचाव किया और संघर्ष विराम के अंतरराष्ट्रीय आह्वान के बावजूद लड़ाई जारी रखने की बात कही। जवाब में, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक बुलाई। यह कदम इज़रायली हमले के व्यापक क्षेत्रीय निहितार्थ की संभावना को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

5 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

7 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

7 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

7 घंटे ago