अंतर्राष्ट्रीय

इस्रायल के सेना प्रमुख ने लेबनान में संभावित हमले के लिए तैयार रहने के निर्देश दिये

इस्राइल तथा हिज्‍बुल्‍लाह के बीच संघर्ष में बढ़ोतरी को देखते हुए इस्राइल के सेना प्रमुख ने लेबनान में आशंकित हमले के लिए सेना को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश तब दिया गया है जब इस्राइल के लडाकू विमानों ने सीमापार हिज्‍बुल्‍लाह के ठिकानों पर बमबारी बढा दी है। वर्ष 2006 के बाद यह सबसे घातक हवाई हमला है।

इजरायल ने कहा है कि उसके विमानों ने दक्षिण लेबनान और उत्तर में हिज़्बुल्लाह के गढ़ पर हमला किया है और वह उत्तरी सीमा पर इस ऑपरेशन के लिए दो और रिजर्व ब्रिगेड बुला रहा है। इजरायली सेना ने रिहायसी इलाकों की ओर जा रही एक बड़ी मिसाइल को रोकने की सूचना दी है, हालांकि हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि मिसाइल का निशाना इजरायल की मोसाद खुफिया एजेंसी का मुख्यालय था।

इज़राइल ने लेबनान में जैसे-जैसे अपने हमले बढ़ाए हैं, विश्वभर के नेताओं की चिंता बढ्ती जा रही है। अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि वाशिंगटन और उसके सहयोगी इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध को रोकने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

11 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

11 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

11 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

13 घंटे ago